बाल झड़ना यानी हेयर फॉल आज के युवाओं में एक बहुत ही बड़ी प्रॉब्लम है कुछ लोगों के बाल कुछ ज्यादा ही झड़ते हैं तो कुछ लोगों के कम और कुछ लोग तो समय से पहले ही गंजे हो जाते हैं सिर के सारे बाल समय से पहले ही गिर जाते हैं इसके पीछे क्या कारण है हमारे बाल क्यों झड़ते हैं हेयर फॉल क्यों होता है क्या बालों को झड़ने से रोका जा सकता है इसके लिए क्या घरेलू उपाय या नुस्खें काम करेंगे तो इस आर्टिकल में हम आपको कुछ टिप्स देने वाले हैं हेयर फॉल की पूरी जानकारी देंगे और आपको बताएंगे कि कैसे बालों का झड़ना रोके
बाल झड़ने के क्या कारण होते हैं
एक इंसान के सर के चाहे वह लड़की हो या लड़का हो बाल झड़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं कुछ जे
नेटिक होते हैं तो कुछ खानपान और जगह के हिसाब से भी होता है अगर आपका खानपान यानी कि आप विटामिंस वाली चीजें नहीं खाते हैं और आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन नहीं मिलते हैं तो इससे बाल झड़ना शुरू हो जाता है अगर आप तनाव लेते हैं तो इससे भी आपके बाल झड़ने लगते हैं तो एक ही कारण नहीं होता बाल झड़ने के पीछे इसके कई रीजन हो सकते हैं कुछ लोग बाल झड़ना रोकने के लिए तरह-तरह के मेडिसन यानी दवाई खाते हैं तो तरह-तरह की दवा खाने से भी बाल गिरने लगते हैं आइए जान लेते हैं कि बाल क्यों झड़ते हैं झड़ने के क्या क्या कारण है इसके बाद हम जानेंगे कि बालों का झड़ना कैसे रोके घरेलू नुस्खे
इस आर्टिकल में आपको इन सभी सवालों के जवाब मिलेंगे और आप जान पाएंगे कि बालों का झड़ना कैसे रोके -
. बाल झड़ने के क्या कारण होते हैं क्यों झड़ते हैं बाल
. क्या शैंपू लगाने से बाल झड़ते हैं
. बाल को मोटा और रूट्स को मजबूत कैसे बनाएं
. बालायाम योग क्या है क्या बालायाम से सच में नए बाल उगते हैं और बाल झड़ना बंद हो जाते हैं
. बाल को झड़ने से रोकने के लिए किस तरह का भोजन खाएं
. क्या बालों में जेल या हेयर वैक्स लगाने से बाल झड़ते हैं
. बालों को झड़ने से कैसे रोकें
. क्या प्याज का रस बालों के लिए सही है
बाल झड़ने के क्या कारण हैं
बालों के गिरने का कोई एक कारण नहीं है कई सारे कारण है लेकिन हम यहां पर आपको वह कारण बताएंगे जिनसे ज्यादातर हेयर फॉल होता है आइए जान लेते हैं यह कारण कौन से हैं
. बालों में डैंड्रफ होना- जी हां अगर आपके बालों में ज्यादा डैंड्रफ है तो यह भी एक कारण होता है बाल झड़ने का अगर आपके बालों में अधिक मात्रा में डैंड्रफ है तो आपके बाल ज्यादा झड़ने लगेंगे
. ज्यादा तनाव लेना - अगर आप अपने काम से बहुत परेशान हैं या फिर आप बहुत ज्यादा तनाव में रहते हैं तो इससे भी आपके बाल झड़ने शुरू हो जाते हैं
अलग-अलग तरह के केमिकल शैंपू इस्तेमाल करना - जी हां अगर आप अलग-अलग प्रकार के शैंपू रोजाना इस्तेमाल करते हैं या फिर बार-बार शैंपू यूज़ करते हैं तो इससे बाल झड़ना शुरू हो जाता है जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि आज के शैंपू में कितने केमिकYl होते हैं जो हमारे बालों के लिए हानिकारक है
. स्कैल्प इन्फेक्शन होना - अगर आपके स्कैल्प में इंफेक्शन है तो स्कैल्प इन्फेक्शन से बाल बहुत ज्यादा झड़ते हैं तो ऐसे में आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए
.शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन मिलना जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं ही हैं शरीर में विटामिंस कितना जरूरी है तो अगर आप शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिंस नहीं देते हैं या आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन नहीं मिलता है तो इस से भी आपके बाल झड़ना शुरु हो जाते हैं
. गर्भाशय हमसे भी बाल झड़ते हैं - प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं यानी फीमेल में हारमोंस बदलाव होते हैं तो उस वक्त महिलाओं के काफी ज्यादा बाल झड़ते हैं
. सही भोजन का सेवन नहीं करना- आजकल के युवाओं में बाहर का खाना खाना बहुत चलन में है लोग जंक फूड खाना पसंद करते हैं लेकिन शायद कुछ लोग नहीं जानते कि ऐसा खाना खाने से हेयर फॉल होता है क्योंकि इससे हमारी बॉडी को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन नहीं मिल पाता है और बालों का झड़ना शुरु हो जाता है
. विटामिन बी की कमी होना- एक रिसर्च के मुताबिक यह पाया गया कि शरीर में विटामिन बी की कमी से भी हेयर फॉल होता है
. बालों में तरह तरह के प्रोडक्ट यूज करना- अगर आप अपने बालों में तरह-तरह के हेयर प्रोडक्ट्स जैसे हेयर जेल या फिर हेयर कलर करवाते हैं या फिर बालों में वैक्स लगाते हैं तो इन सभी चीजों से भी एक समय के बाद काफी मात्रा में बाल झड़ना शुरु हो जाते हैं
बालों का झड़ना कैसे रोके बाल गिरने से रोकने के घरेलू और आयुर्वेदिक उपाय और बेस्ट टिप्स
1. स्कैल्प को तेल से मालिश करें - शायद आप नहीं जानते होंगे हमारे बालों के झड़ने का मेन कारण बालों में ब्लड सरकुलेशन नहीं पहुंच पाना होता है अगर आपके बालों में ब्लड सरकुलेशन अच्छे से नहीं पहुंचता है तो आपके बाल झड़ना शुरु हो जाते हैं तो अगर आप हर 2 दिन में या फिर हफ्ते में दो तीन बार तेल से अपने स्कैल्प यानी सिर की मालिश करते हैं तो इससे आपके स्कैल्प में ब्लड सरकुलेशन सही रहेगा जिससे आपके बाल का झड़ना बंद हो जाएगा
अब यहां पर आपको ऐसा तेल इस्तेमाल करना है जिसमें किसी भी तरह का केमिकल ना हो आज कल बाजार में कई खुशबू वाले तेल आपको मिल जाएंगे जिसमें केमिकल होता है ध्यान रहे ऐसे तेल का प्रयोग करें जिसमें केमिकल ना हो जो आपके बालों के लिए अच्छा हो जिससे आपके बाल मजबूत हो जाए और हेयर फॉल कम हो
2. स्कैल्प में प्याज का रस लगाएं- शायद आप नहीं जानते होंगे कि प्याज का रस बालों में लगाने से कितने फायदे हैं इससे आपके बाल मजबूत बन जाते हैं और हेयर फॉल कम हो जाता है प्याज के अंदर सबसे ज्यादा सल्फर पाया जाता है जो स्कैल्प के ब्लड सरकुलेशन को बढ़ाने में काफी मदद करता है इसके अलावा आप के सर में जो भी इंफेक्शन है या बैक्टीरिया है वह सारे मर जाएंगे प्याज के रस के रिसर्च से भी यह साबित हुआ है कि प्याज बालों का झड़ना रksकता है प्याज का रस हमारे बालों के लिए काफी फायदेमंद है तो प्याज का रस बालों में लगाएं स्कैल्प पर अच्छे से इसे आधे या 1 घंटे के लिए छोड़ दें फिर बालों को अच्छे से धो लें यह प्रक्रिया आप हफ्ते में दो से तीन बार कर सकते हैं इससे बालों का झड़ना कम होगा
3. आंवला और एलोवेरा का यूज करें- बाल को मजबूत बनाने और बालों का झड़ना रोकने के लिए आंवला और एलोवेरा काफी फायदेमंद होता है आंवला बालों को नेचुरल ग्लो करने के लिए काफी मददगार होता है आंवले में विटामिन सी काफी मात्रा में पाया जाता है जो बालों के लिए बेहद जरूरी है इसके अलावा एलोवेरा भी बालों के लिए बहुत फायदेमंद है यह बालों का झड़ना रksकता है और बालों को मजबूत बना देता है
4. दही और नींबू को बालों में लगाएं - एक कटोरे में दही और नींबू का मिक्सचर बना लीजिए इसके बाद इससे आपके बालों के स्कैल्प पर लगाएं यह मिक्सचर एक हेयर कंडीशनर की तरह काम करेगा जो आपके बालों से सारे डैंड्रफ को निकाल देगा और जैसे कि आप सब लोग जानते ही हैं बालों में डैंड्रफ नहीं होगा तो इससे बालों का झड़ना काफी हद तक कम हो जाएगा और आपके बाल मजबूत हो जाएंगे तो दही और नींबू के मिक्सचर से सर को मसाज करने के बाद इसे करीब 30 या 40 मिनट के लिए छोड़ दें फिर इसे किसी नेचुरल शैंपू से धो लें
No comments:
Post a Comment